HomeBreaking Newsकीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के PM का पद छोड़ने का किया ऐलान,...

कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के PM का पद छोड़ने का किया ऐलान, 10 साल में छठे प्रधानमंत्री ने छोड़ी कुर्सी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर(Keir Starmer) ने अपने पद से हटने का फैसला सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए बताया कि वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं हालांकि नए नेता के चयन तक वह कार्यवाहक रूप से जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने इस फैसले के संबंध में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय को भी जानकारी दे दी है। उनके इस ऐलान के बाद ब्रिटेन की राजनीति में एक बार फिर नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

कीर स्टार्मर का यह कदम ऐसे समय आया है जब ब्रिटेन पिछले कुछ वर्षों से लगातार राजनीतिक बदलावों का सामना कर रहा है। बीते एक दशक में वह छठे प्रधानमंत्री बन गए हैं जो अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने जा रहे हैं। स्टार्मर के इस्तीफे के बाद अब सत्तारूढ़ दल के सामने नए नेता के चयन की चुनौती होगी। आने वाले दिनों में ब्रिटिश राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है और सभी की नजरें अगले प्रधानमंत्री के नाम पर टिकी होंगी।

(यह खबर अपडेट की जा रही है…)

यह भी पढ़ें : हरियाणा का पहला हाईटेक बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरु, नियम तोड़ने पर होगा चालान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments