HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ मेरठ में मेगा पूर्व सैनिक रैली में होंगे शामिल,...

CM योगी आदित्यनाथ मेरठ में मेगा पूर्व सैनिक रैली में होंगे शामिल, 3 हजार पूर्व सैनिकों और परिजनों से करेंगे संवाद

देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान में मेरठ में एक बड़ी रैली का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। शनिवार, 14 नवंबर को मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस रैली में करीब 2,500 से 3,000 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद सैनिकों की विधवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) पूर्व सैनिकों से सीधे बातचीत करेंगे। वे उनकी समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके सुझाव भी जानेंगे। रैली में सेना और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि पेंशन, बैंकिंग, दस्तावेजों और सरकारी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों का समाधान किया जा सके।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे शामिल

भारतीय सेना के सूर्य कमांड के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह 11 बजे होगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना है।

रैली में पूर्व सैनिकों को अपनी शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक सीधे पहुंचाने का अवसर मिलेगा। पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए पीसीडीए (पेंशन), विभिन्न बैंकों, डीपीडीओ और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, पूर्व सैनिकों को स्पर्श (SPARSH) पोर्टल पर पंजीकरण कराने और जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इससे पेंशन से जुड़ी औपचारिकताओं को समझने और समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

तैयारियों और सुरक्षा का लिया गया जायजा

रैली को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रशासन और सेना की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सुमित राणा, स्टेशन कमांडर, जिलाधिकारी और एसएसपी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान व्यवस्थाओं और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। यह रैली सिर्फ समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देश की सेवा में पूर्व सैनिकों के योगदान, साहस और बलिदान को सम्मान देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में प्रदूषण पर ‘डिजिटल पहरा’! बॉडी कैमरों से लैस होंगी वायु रक्षक टीमें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments