HomeBreaking Newsकिश्तवाड़ में SPO की हत्या से मचा हड़कंप, 3 आतंकियों पर 30...

किश्तवाड़ में SPO की हत्या से मचा हड़कंप, 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़(Kishtwar) में दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SPO) की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। किश्तवाड़ पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकवादियों की तलाश के लिए वांटेड पोस्टर जारी किए हैं। पुलिस की ओर से इन तीनों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को कुल 30 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस ने जिले के प्रमुख चेकिंग पॉइंट और सार्वजनिक स्थानों पर इन पोस्टरों को लगाया है, ताकि आतंकियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में आम लोगों की मदद ली जा सके। प्रत्येक आतंकवादी के बारे में सही जानकारी देने पर 10 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

तीन आतंकियों की तस्वीरें और नाम हुए सार्वजनिक

किश्तवाड़ पुलिस द्वारा जारी पोस्टरों में तीन वांछित आतंकियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी विवरण दिए गए हैं। इनमें मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन शामिल हैं। सुरक्षा बल फिलहाल चिनाब घाटी के ऊपरी और जंगलों से घिरे इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

लापता होने के बाद मिले दो SPO के शव

यह कार्रवाई दो SPO की हत्या के बाद की गई है। गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को किश्तवाड़ के दच्छन इलाके के कियार सेक्टर से रशपाल कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए। दोनों बुधवार से लापता थे। जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोनों SPO सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम के साथ बसनान इलाके में गए थे। इसके बाद वे अपने अस्थायी ऑपरेटिंग बेस पर वापस नहीं लौटे।

इसी दौरान जंगल में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी थीं और उनके सर्विस हथियार भी गायब मिले थे। सुरक्षा बलों ने दच्छन और मरवाह के जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने दो संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें मुदस्सिर हुसैन के पिता तारिक अहमद गिनू का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, दच्छन में आतंकियों के एक ठिकाने का पता लगाकर वहां से AK-47 का गोला-बारूद और UBGL ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

किश्तवाड़ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें इन आतंकियों या उनके ठिकानों के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है, तो वे पुलिस से संपर्क करें। इसके लिए 9797900958 और 1995357494 नंबर जारी किए गए हैं।

पुलिस ने जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा भी दिया है। पुलिस का कहना है कि आम जनता से मिलने वाली सूचनाएं आतंकियों की तलाश और उनकी गिरफ्तारी में मददगार साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : CM योगी आदित्यनाथ मेरठ में मेगा पूर्व सैनिक रैली में होंगे शामिल, 3 हजार पूर्व सैनिकों…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments