आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को पंजाब की नशा समस्या पर राहुल गांधी के ताज़ा बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि कांग्रेस नेता अपने ही शासनकाल के रिकॉर्ड पर चुप क्यों हैं। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “राहुल गांधी को एक बार फिर पंजाब की नशा समस्या याद आ गई है। लेकिन क्या कांग्रेस अपनी सरकार के रिकॉर्ड का जवाब देगी?
उन्होंने आगे कहा, “2007-2017 की पिछली सरकार के दौरान पंजाब में नशा एक बड़ा मुद्दा बन गया था। उस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में ‘सत्त’ और ‘पिंदी’ के नाम से जाने जाने वाले लोगों के नाम भी सामने आए थे।”
कांग्रेस की ओर रुख करते हुए बलतेज पन्नू ने राहुल गांधी से पूछा, “इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के पकड़े जाने के बाद भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में राजजीत सिंह को अलग-अलग जगहों पर एसएसपी के तौर पर क्यों तैनात रखा गया?” बलतेज पन्नू ने कहा, “भगवंत सिंह मान सरकार ने राजजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की और हाई कोर्ट में लंबित पड़ी रिपोर्टों को खुलवाया। इसके बाद राजजीत सिंह फरार हो गया था और अब पुलिस हिरासत में है। उसकी पूछताछ से यह सामने आ सकता है कि उसके साथ कौन-कौन से लोग शामिल थे।”
विरोधियों की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के नशों संबंधी रिकॉर्ड पर सवाल उठाने की कोशिशों पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा, “इस बात से पता चलता है कि हम पांच साल बाद भी इतने कैमरों और माइक्रोफोनों के सामने जवाब दे रहे हैं। इससे साफ है कि हम अपने काम से संतुष्ट हैं।” बलतेज पन्नू ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, “पंजाब को नशा समस्या पर भाषण देना बंद करें और अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों का जवाब दें। यह बताएं कि आपने नशा माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी और पंजाब में नशाखोरी को रोकने के लिए अपनी तरफ से की गई एक भी पहल का नाम लें।”
Read More


[…] बलतेज पन्नू का कांग्रेस पर हमला, राहुल… […]
[…] बलतेज पन्नू का कांग्रेस पर हमला, राहुल… […]