HomeBreaking Newsधर्म बदलकर बबीता बनी खदीजा... ऑनलाइन कलमा पढ़ जैश-ए-मोहम्मद से मिलाया हाथ,...

धर्म बदलकर बबीता बनी खदीजा… ऑनलाइन कलमा पढ़ जैश-ए-मोहम्मद से मिलाया हाथ, अब ATS के आगे निकल गई सारी हेकड़ी!

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने का आरोप है। सैन्य खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

धर्म बदलकर बबीता बनी खदीजा

ATS के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गंगापुर की रहने वाली है और फिलहाल जयपुर में रह रही थी। एजेंसियों का दावा है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित कई संदिग्ध और प्रतिबंधित समूहों के संपर्क में थी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला ने ऑनलाइन कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन किया था और अपना नाम खदीजा रख लिया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह पाकिस्तान जाने की तैयारी में थी और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में थी।

उस्ताद गौरी से संपर्क के आरोप

ATS सूत्रों के मुताबिक, महिला का संपर्क जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के साले और वांछित आतंकी उस्ताद गौरी से भी होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियों का दावा है कि पहले उसका ब्रेनवॉश किया गया और बाद में उसे देश से जुड़ी रणनीतिक और संवेदनशील सूचनाएं जुटाने का जिम्मा सौंपा गया।

मोबाइल से मिले अहम डिजिटल सबूत

21 जून को हिरासत में ली गई महिला को अदालत में पेश किए जाने के बाद 27 जून तक ATS रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया गया है। जांच में उसके पास से दो सिम कार्ड और एक सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी मिली है। एजेंसियों के अनुसार, अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक सामने आए हैं। उसकी फ्रेंड लिस्ट में कई ऐसे अकाउंट पाए गए, जिनमें उग्रवादी संगठनों के झंडे और हथियारबंद लोगों की तस्वीरें लगी थीं।

UAPA समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जांच एजेंसियों के मुताबिक, महिला को पाकिस्तान बुलाने की भी योजना बनाई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More

होटल में दुष्कर्म, मदरसे बुलाकर धर्म परिवर्तन… बुराड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ खौफनाक वारदात

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments