HomeBreaking Newsराष्ट्रपति भवन में आज पद्म सम्मान समारोह का आयोजन, खेल और सिनेमा...

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म सम्मान समारोह का आयोजन, खेल और सिनेमा से जुड़े लोगों समेत 65 हस्तियां होंगी सम्मानित

President Droupadi Murmu Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार 23 जून को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह में खेल, सिनेमा, साहित्य, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के साथ ही कई क्षेत्रों से जुड़ी 65 बड़ी हस्तियों को सम्मान दिया जाएगा। इस बार पुरस्कार पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता ममूटी और जानी-मानी सिंगर अलका याग्निक जैसे नाम शामिल हैं।

शाम 5 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला यह समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं।

65 हस्तियों को मिलेंगे पद्म सम्मान

दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। इससे पहले 25 मई को आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भी 65 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया था, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए थे।

तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल तथा सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाले लोगों को दिए जाते हैं।

क्या है पद्म पुरस्कारों का महत्व?

‘पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

शिबू सोरेन को मिलेगा मरणोपरांत सम्मान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में तथा न्यायमूर्ति केटी थॉमस को सार्वजनिक मामलों में योगदान के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा।

अलका याग्निक और ममूटी को भी मिलेगा सम्मान

पद्म भूषण पाने वाली और भी कई हस्तियां हैं, जिनमें टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, एसकेएम मैइलानंदन, अभिनेता ममूटी, वेल्लाप्पल्ली नटेसन, दत्तात्रेयुडु नोरी और फेमस सिंगर अलका याग्निक शामिल हैं। खेलों से रोहित शर्मा का नाम भी सम्मान पाने वाले लोगों में शामिल है।

विदेशी नागरिकों को भी मिलेगा सम्मान

इस साल के पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं। अमेरिका के डॉक्टर दत्तात्रेयुडु नोरी को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रोफेसर प्रतीक शर्मा को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा, खेल और विज्ञान क्षेत्र की हस्तियां भी सम्मानित

रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री के लिए चुना गया है। वहीं जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्टविरिशविली को मरणोपरांत खेल क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

Read More:

होटल में दुष्कर्म, मदरसे बुलाकर धर्म परिवर्तन… बुराड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ खौफनाक वारदात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments