HomeBreaking Newsहोटल में दुष्कर्म, मदरसे बुलाकर धर्म परिवर्तन... बुराड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर...

होटल में दुष्कर्म, मदरसे बुलाकर धर्म परिवर्तन… बुराड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ खौफनाक वारदात

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से जुड़े गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप शाकिब जरदारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।

होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, वह अपने पति और 15 वर्षीय बेटी के साथ बुराड़ी क्षेत्र में रहती है और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती है। उसने बताया कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सन्नी नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। शिकायत के अनुसार, सितंबर 2022 में आरोपी उससे मिलने के लिए बुराड़ी आया और रील शूट करने का बहाना बनाकर उसे एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए गए, जिनके आधार पर बाद में उसे धमकाया और ब्लैकमेल किया जाता रहा।

सन्नी बनकर मिला शाकिब जरदारी

महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि सन्नी नाम से पहचान बनाने वाले व्यक्ति का असली नाम शाकिब जरदारी है और वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। इसके बाद उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इसके बाद आरोपी के भाई अफरोज और जीजा उस्मान भी उससे संपर्क करने लगे।

मदरसे में बुलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसे बुराड़ी स्थित एक मदरसे में बुलाया गया, जहां मौजूद एक हाफिज ने धर्म परिवर्तन करने के बदले आर्थिक मदद का प्रस्ताव दिया। महिला का दावा है कि उसे और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का धर्म परिवर्तन कराने पर बड़ी रकम देने का लालच भी दिया गया।

पति को भेजा आपत्तिजनक वीडियो

पीड़िता के अनुसार, उसने करीब तीन वर्षों तक आरोपियों से दूरी बनाए रखी, लेकिन वे लगातार संपर्क करने का कोशिश करता रहा। शिकायत में कहा गया है कि 5 मई को आरोपियों ने उसके पति के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक सामग्री भेज दी, जिसके बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया और उसे घर छोड़ना पड़ा। फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Read More

कार के विवाद ने ली युवक की जान, मोगा हत्याकांड में पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments