Assembly Election Results 2026: देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों का आज नतीजा सामने आने वाला है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और आज साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच साल के लिए किस दल या गठबंधन पर भरोसा जताया है। जिन राज्यों में नतीजे आ रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। अब हम सभी 5 राज्यों में मुख्यमंत्री की शीटों के क्या हाल हैं इसके बारे में आपको बताएंगे, कौन CM अपनी सीट पर पिछड़ रहा है और कौन आगे चल रहा है।
भवानीपुर सीट ममता बनर्जी निकली आगे
भवानीपुर सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद ममता बनर्जी 9,359 वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला BJP के शुभेंदु अधिकारी 8,461 वोटों के साथ पीछे हैं। दोनों के बीच मुकाबला कड़ा बना हुआ है और कई राउंड की गिनती अभी बाकी है, जिससे बढ़त में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
असम से जलुकबारी में हिमंत बिस्वा सरमा को बढ़त
जलुकबारी सीट पर हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी है। वे कांग्रेस की बिदिशा नियोग से करीब 5,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट मुख्यमंत्री का गढ़ मानी जाती है, जहां वे 2001 से लगातार जीत दर्ज करते आए हैं। इस बार यहां 81.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
केरल से धारमाडोम में पिनाराई विजयन पीछे
धारमाडोम सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पिनाराई विजयन फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के वी.पी. अब्दुल रशीद 27,869 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि विजयन 26,779 वोटों के साथ उनके पीछे हैं। दोनों के बीच अंतर 1,090 वोटों का है। भाजपा के के. रंजीत तीसरे स्थान पर हैं।
तमिलनाडु के कोलाथुर में स्टालिन पिछड़े
कोलाथुर सीट पर एम.के. स्टालिन को झटका लगता दिख रहा है। पांच राउंड की गिनती के बाद टीवीके के वी.एस. बाबू 20,504 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि स्टालिन को 17,975 वोट मिले हैं। बाबू ने 2,529 वोटों की बढ़त बना ली है। यह सीट मुख्यमंत्री की परंपरागत सीट मानी जाती है।
पुडुचेरी के थट्टांचवडी में रंगास्वामी की मजबूत पकड़
थट्टांचवडी सीट पर एन. रंगास्वामी ने बढ़त बनाए रखी है। पहले राउंड में 4,336 वोटों से आगे रहने के बाद अब चौथे राउंड तक उनकी बढ़त बढ़कर 4,441 वोट हो गई है। यह सीट उनके मजबूत गढ़ के रूप में जानी जाती है।
Read More:
PM मोदी के झालमुड़ी प्रेम ने जीता झारग्राम का दिल? रुझानों में BJP निकली आगे, TMC पिछड़ी

