Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। चुनाव आयोग के पहले रुझान के मुताबिक झारग्राम सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। इस सीट से बीजेपी के लक्ष्मीकांत साव आगे चल रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के मोंगल सरेन पीछे हैं।
झारग्राम सीट नजर में बनी
झारग्राम सीट पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में आ चुकी थी, जब नरेंद्र मोदी ने यहां दौरे के दौरान सड़क किनारे झालमुड़ी खाई थी। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिससे यह सीट और भी सुर्खियों में आ गई।
अन्य दलों की क्या है स्थिति
झारग्राम सीट पर बीजेपी और टीएमसी के अलावा सीपीएम और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सीपीएम के अर्जुन कुमार महता और कांग्रेस के प्रसेनजीत डे चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों में ये दोनों प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।
कुल सीटें और मतगणना की स्थिति
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन फिलहाल 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। एक सीट पर मतदान रद्द होने के कारण वहां परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। लेकिन अभी BJP TMC से आगे चल रही है।
फाल्टा सीट पर चुनाव रद्द
फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव के दौरान गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद मतदान रद्द कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने यहां 21 मई को दोबारा मतदान कराने और 23 मई को मतगणना करने का निर्णय लिया है।
पिछले चुनाव का परिणाम
2021 के विधानसभा चुनाव में झारग्राम सीट पर टीएमसी को बड़ी जीत मिली थी। पार्टी के बीरबाह हांसदा ने 85.67 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए बीजेपी के सुखमय सतपथी को 1,09,493 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
दो चरणों में हुई थी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, जबकि दूसरे चरण में कुछ स्थानों पर गड़बड़ियों और उपद्रव की शिकायतें सामने आईं।
Read More:
UP में भीषण सड़क हादसा, बाइक एक्सीडेंट के बाद मदद कर रही भीड़ पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, 8 लोगों की मौत

