देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज 4 मई को की जा रहा है। शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर को काफी हद तक साफ करना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल से लेकर असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी तक अलग-अलग राज्यों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे
पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा नजरें भवानीपुर सीट पर टिकी हुई हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। 11 बजे तक के रुझानों में ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवार भी इस सीट पर मुकाबले को बहुकोणीय बना रहे हैं, लेकिन फिलहाल ममता बढ़त बनाए हुए हैं।
असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा की मजबूत पकड़
असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, वह करीब 5989 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नियोग दूसरे स्थान पर हैं। यह सीट सरमा का मजबूत गढ़ मानी जाती है।
तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी आगे
तमिलनाडु में इस बार अभिनेता विजय की राजनीतिक एंट्री खास चर्चा में है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के उम्मीदवार के तौर पर वह पेरम्बूर और त्रिची पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में थलापति विजय पेरम्बूर में करीब 5865 वोटों और त्रिची में 3299 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिससे उनकी मजबूत शुरुआत मानी जा रही है।
केरलम में UDF को बढ़त
केरलम में रुझानों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) बढ़त में नजर आ रही है और बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद आगे हैं।
पुडुचेरी में CM एन रंगास्वामी आगे
पुडुचेरी से भी अहम रुझान सामने आ रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी थट्टांचावड़ी सीट से 4,336 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। इससे उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
Read More
वैभव सूर्यवंशी बाल मजदूर…, एक्टिविस्ट ने उठायी राजस्थान रॉयल्स पर FIR की मांग

