हिमंत बिस्वा सरमा(Himanta Biswa Sarma) एक बार फिर असम की सत्ता संभालेंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Jagat Prakash Nadda ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा की। तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सर्वसम्मति से किया गया चुनाव
बीजेपी नेतृत्व ने विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इसी सिलसिले में असम बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई जहां सर्वसम्मति से हिमंत बिस्वा सरमा को नेता चुना गया।
गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था और तब से वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। नई सरकार के गठन के साथ वह लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।