HomeBreaking NewsCBI का बड़ा एक्शन, 18 साल से फरार सुजीत कुमार को...

CBI का बड़ा एक्शन, 18 साल से फरार सुजीत कुमार को UAE से लाया गया भारत

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केरल पुलिस के साथ मिलकर करीब 18 साल पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुजीत कुमार(Sujit Kumar) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। आरोपी को 25 नवंबर 2026 को भारत लाया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड नोटिस जारी किया गया था।

CBI ने इस पूरी कार्रवाई के लिए विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और केरल पुलिस के साथ मिलकर काम किया। एजेंसियों के आपसी तालमेल से आरोपी की पहचान और उसकी वापसी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप

CBI के अनुसार, केरल में अक्टूबर 2008 में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में सुजीत कुमार और उसके कुछ अन्य साथियों पर शामिल होने का आरोप है। बताया गया कि पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर एक समूह बनाया और घातक हथियारों से हमला किया।

घटना के समय पीड़ित सड़क किनारे शिकायतकर्ता से बातचीत कर रहा था। तभी हमलावरों ने उस पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई।

UAE में मिला आरोपी का सुराग

इस मामले में केरल पुलिस पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी थी, लेकिन सुजीत कुमार लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद केरल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया।

जांच एजेंसियों को आरोपी के UAE में होने की जानकारी मिली। वहां की संबंधित एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद UAE अधिकारियों ने उसे भारत भेजने की अनुमति दे दी। इसके बाद केरल पुलिस की एक टीम UAE पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर 25 नवंबर को कोच्चि पहुंची।

विदेशों से 300 से ज्यादा भगोड़ों की वापसी

CBI भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में काम करती है। BHARATPOL के जरिए यह देश की अलग-अलग जांच एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग उपलब्ध कराने में मदद करती है।

CBI के मुताबिक, 2019 से अब तक इंटरपोल के सहयोग से 300 से अधिक वांछित अपराधियों को विदेशों से भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें 2026 के दौरान अब तक वापस लाए गए 76 भगोड़े भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : संविधान सिर्फ शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, इसके मूल्यों को समझना जरूरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments