HomeBreaking Newsग्वालियर में दर्दनाक हादसा, NH-44 पर खंभे से टकराई कार बनी आग...

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, NH-44 पर खंभे से टकराई कार बनी आग का गोला, 2 लोगों की गई जान

Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा NH-44 पर अरु तिराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद खंभा कार पर गिर गया और करंट फैलने से कार में आग लग गई।

कार में भरे पटाखों से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक कार में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। आग लगते ही पटाखों में धमाके शुरू हो गए, जिससे कार कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। हादसे के दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दो युवकों की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार, छतरपुर निवासी अवधेश झा, चंदेरी निवासी रामजीत सोनी और अविनाश झा ग्वालियर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह से लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। आग लगने के बाद अवधेश झा और रामजीत सोनी कार के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। वहीं अविनाश झा किसी तरह कार से बाहर गिर गया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नशे में होने की भी आशंका

स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय कार सवार युवक नशे की हालत में हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More:

तमिलनाडु में विजय सरकार का आगाज, थलापति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद गैर द्रविड़ CM को मिली सत्ता

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments