HomeBreaking Newsअसम के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने बजट 2026-27 किया पेश,...

असम के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने बजट 2026-27 किया पेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों को दिया विशेष महत्व

असम विधानसभा वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने अपने पहले बजट भाषण में बताया कि राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए 2,85,084 करोड़ रुपये के कुल व्यय का अनुमान रखा है। बजट में कई क्षेत्रों के लिए अहम घोषणाएं की गई हैं।

आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव

बजट में छोटे चाय उत्पादकों को राहत देने के लिए कृषि कर छूट से जुड़ी वार्षिक आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार ने इस सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का सुझाव दिया है, ताकि अधिक छोटे चाय उत्पादक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

इन क्षेत्रों पर सरकार का फोकस

वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही है। बजट में विभागवार आवंटन के जरिए इन क्षेत्रों के विकास और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव

स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर वैट (VAT) 14.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में असम की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना से अधिक बढ़ी है और वित्त वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 1,85,429 रुपये तक पहुंच गई है।

Read More

ITR भरने में हो गई गलती? रिवाइज्ड रिटर्न की नहीं पड़ेगी जरूरत, ऐसे तुरंत ‘डिलीट’ कर भरें नई ITR

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments