ITR Filing : इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल (ITR Filing) करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। अब तक एक करोड़ से अधिक आयकरदाता अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। यदि आपने भी ITR भर दी है, लेकिन बाद में पता चला कि ITR फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग करदाताओं को ‘Discard Income Tax Return’ नाम की सुविधा देता है, जिसके जरिए पुरानी ITR को हटाकर नई ITR दाखिल की जा सकती है।
कब कर सकते हैं ITR डिलीट?
‘Discard Income Tax Return’ सुविधा का फायदा केवल वही करदाता उठा सकते हैं, जिन्होंने अपनी ITR का अभी तक ई-वेरिफिकेशन नहीं किया है। यदि रिटर्न का वेरिफिकेशन हो चुका है, तो उसे डिलीट नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में करदाता को दूसरी मौजूद प्रक्रिया अपनानी होगी। वहीं, ध्यान रखने वाली बात यह है कि एक बार ITR डिलीट करने के बाद उसे दोबारा वापस नहीं लाया जा सकता और नई ITR दाखिल करना जरुरी हो जाता है।
गलतियों को सुधारना हुआ आसान
आयकर विभाग की यह सुविधा करदाताओं के लिए प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक आसान बनाती है। यदि ITR भरते समय किसी तरह की गलती हो गई है और अभी तक उसका ई-वेरिफिकेशन नहीं किया गया है, तो करदाता पूरी ITR हटाकर नई ITR दाखिल कर सकता है। जब तक रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन नहीं होता, तब तक जरुरत के अनुसार इस ऑप्शन का कई बार उपयोग भी किया जा सकता है।
रिवाइज्ड रिटर्न के झंझट से राहत
पहले ITR में छोटी-सी गलती सुधारने के लिए भी करदाताओं को Revised ITR दाखिल करनी पड़ती थी। अब ‘Discard Income Tax Return’ सुविधा के जरिए बिना सत्यापित ITR को हटाकर सीधे नई ITR दाखिल की जा सकती है। इससे न केवल समय बचता है, बल्कि पूरा प्रोसेस भी पहले की तुलना में ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
टैक्स भरने वालों को ITR दाखिल करने के बाद ई-वेरिफिकेशन करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई देती है, तो ‘Discard Income Tax Return’ सुविधा का उपयोग कर नई ITR दाखिल की जा सकती है। हालांकि, एक बार रिटर्न का वेरिफिकेशन हो जाने या ITR डिलीट करने के बाद पुराने रिटर्न को वापस लाने का ऑप्शन मौजूद नहीं रहता, इसलिए यह प्रोसेस सावधानी से करना चाहिए।
Read More:
हनुमानगढ़ी में नमाज, लेकिन जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ सकते… CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला

