HomeBreaking Newsहनुमानगढ़ी में नमाज, लेकिन जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ सकते... CM...

हनुमानगढ़ी में नमाज, लेकिन जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ सकते… CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या के लिए 432 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही। CM योगी ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या दिल्ली की जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा पढ़ सकता है। उन्होंने इसे सपा और कांग्रेस का पाप बताया।

अयोध्या के विकास का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या विकास और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उनके अनुसार, अगर सरकार की मंशा साफ हो तो विकास अपने आप होता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से अयोध्या में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और शहर नई पहचान बना रहा है।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

CM योगी ने कहा कि अयोध्या अब हवाईअड्डे के जरिए देश और दुनिया से जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले सरयू नदी का जल प्रदूषित रहता था और उसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने अयोध्या की उपेक्षा की, जबकि डबल इंजन सरकार ने बिना रुके विकास कार्य किए हैं।

Read More

मुंबई से देहरादून तक सफर होगा आसान? रेल मंत्री से मिले CM धामी, रखे ये 6 बड़े प्रस्ताव, कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन पर भी हुई चर्चा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments