HomeBreaking Newsत्विषा शर्मा के मौत की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स दिल्ली ने CBI को...

त्विषा शर्मा के मौत की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स दिल्ली ने CBI को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिला ये अहम सुराग

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच में अहम मोड़ आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर किए गए दूसरे पोस्टमार्टम के बाद एम्स दिल्ली ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। रिपोर्ट की कॉपी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है। अब जांच एजेंसी इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

जिम्नास्टिक बेल्ट की जांच में अहम खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, एम्स दिल्ली के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को 11 पन्नों की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंपी। वैज्ञानिक जांच और हिस्टोपैथोलॉजिकल टेस्ट में फांसी के लिए इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि की गई है। यह निष्कर्ष जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू मृतका के गले पर पाए गए चोट के निशानों से मेल खा रहे हैं। मेडिकल बोर्ड ने अपनी जांच में इन तथ्यों का जिक्र किया है, जिसे अब CBI मामले की आगे की जांच में महत्वपूर्ण फॉरेंसिक साक्ष्य के रूप में परखेगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ था दूसरा पोस्टमार्टम

त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। मामले को लेकर उठे सवालों के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। इसके बाद एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय बोर्ड ने पोस्टमार्टम के साथ वैज्ञानिक और प्रयोगशाला जांच भी की गई। एम्स दिल्ली की अंतिम रिपोर्ट CBI और हाईकोर्ट को सौंपे जाने के बाद अब जांच एजेंसी रिपोर्ट में दर्ज निष्कर्षों का विश्लेषण करेगी। माना जा रहा है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच की दिशा तय करने में यह फॉरेंसिक रिपोर्ट अहम भूमिका निभाएगी।

Read More

मूसलाधार बारिश के बाद चंडीगढ़ में सुखना लेक का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments