HomeBreaking NewsNetflix का बड़ा तोहफा! 6 साल बाद लौटा फ्री ट्रायल ऑफर, जानें...

Netflix का बड़ा तोहफा! 6 साल बाद लौटा फ्री ट्रायल ऑफर, जानें क्या आपको भी मिलेगा 30 दिन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन?

Netflix Free Trial: अगर आप लंबे समय से Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने की सोच रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। करीब 6 साल बाद Netflix ने कुछ नए यूजर्स के लिए फ्री ट्रायल ऑफर दोबारा शुरू किया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी की है। हालांकि यह सुविधा फिलहाल सभी यूजर्स के लिए नहीं है और केवल कुछ योग्य (Eligible) अकाउंट्स पर ही दिखाई दे रही है।

कितने दिन का ऑफर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ नए यूजर्स को 30 दिन का फ्री ट्रायल मिल रहा है, जबकि कुछ अकाउंट्स पर 15 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर दिखाई दे रहा है। इससे माना जा रहा है कि Netflix फिलहाल अलग-अलग यूजर्स के बीच इस ऑफर की टेस्टिंग कर रहा है, ताकि इसकी प्रभावशीलता का पता लगाया जा सके।

भारत में भी दिखने लगा ऑफर

हालांकि Netflix ने भारत में इस ऑफर की अभी तक कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार नए ईमेल आईडी से अकाउंट बनाते समय ‘Try 30 days for ₹0’ का ऑप्शन दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कि कंपनी धीरे-धीरे भारतीय यूजर्स के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध करा सकती है।

ऐसे पता करें मिलेगा या नहीं फ्री ट्रायल

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए वैलिड है या नहीं, तो Netflix की वेबसाइट या ऐप पर नए ईमेल आईडी से अकाउंट बनाते समय देखें कि ‘Try 30 days for ₹0′ या ’15-day free trial’ का ऑप्शन दिखाई देता है या नहीं। यदि यह ऑप्शन हो, तो अपनी पसंद का प्लान चुनें, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सपोर्टेड UPI के जरिए पेमेंट मेथड जोड़ें और रजिस्ट्रेशन पूरा करते ही स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं।

AutoPay को लेकर रहें अलर्ट

ट्रायल समय के दौरान भी Netflix डिफॉल्ट रूप से AutoPay चालू रखता है। इसका मतलब है कि मुफ्त ट्रायल खत्म होने के बाद आपके चुने हुए प्लान का पैसा अपने आप कट सकता है। ऐसे में यदि आप आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो ट्रायल समय खत्म होने से पहले उसे कैंसल करना जरूरी होगा।

2020 में बंद हुआ था फ्री ट्रायल

Netflix ने साल 2020 के आसपास अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था। अब कंपनी सीमित यूजर्स के लिए इस सुविधा को दोबारा शुरू कर यह परख रही है कि क्या इससे नए सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती है। फिलहाल यह ऑफर सभी अकाउंट्स पर मौजूद नहीं है। इसलिए यदि आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट अभी इस ट्रायल के लिए पात्र नहीं है।

Read More:

महाराष्ट्र के हॉस्टल में खराब खाने की वजह से बिगड़ी 40 छात्रों की तबीयत, जांच के लिए जमा किए फूड सेंपल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments