HomeBreaking Newsमूसलाधार बारिश के बाद चंडीगढ़ में सुखना लेक का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन...

मूसलाधार बारिश के बाद चंडीगढ़ में सुखना लेक का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़(Chandigarh) में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई तेज बारिश का असर अब सुखना लेक पर दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के कारण झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आने वाले समय में कैचमेंट एरिया में भारी बारिश जारी रहती है तो अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

प्रशासन के मुताबिक, सुखना लेक का जलस्तर बढ़कर करीब 1157 फीट तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों और झील के जलभराव वाले इलाके में हो रही लगातार बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर की हर घंटे निगरानी की जा रही है।

निचले इलाकों में न जानें की अपील

प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए चंडीगढ़ लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे झील के आसपास के क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों और निचले इलाकों में बिना जरूरत न जाएं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नालों और पानी से भरे क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

24 घंटे में दर्ज हुई 46.1 मिमी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़ में बीते 24 घंटों में 46.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते मौसम में ठंडक आई और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शहर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक 206.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से अधिक है। विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एक के बाद एक हो रहे खुलासे, कैमरे के सामने ही…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments