HomeBreaking Newsदिल्ली में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 508 किलो...

दिल्ली में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 508 किलो नकली पनीर किए नष्ट

 रक्षाबंधन और इसके बाद आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने पिछले दो दिनों में राजधानी के अलग-अलग जिलों में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 22 नमूने लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी अभियान के तहत ओखला सब्जी मंडी में 508 किलोग्राम नकली पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

त्योहारों में बढ़ जाती है मिलावट की आशंका

त्योहारों के दौरान दूध, पनीर, खोया, मिठाई, खाद्य तेल समेत कई खाद्य उत्पादों की मांग अचानक बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर कुछ कारोबारी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने की कोशिश करते हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

जिलों में तैनात की गईं जांच टीमें

सरकार की ओर से सभी जिलों में खाद्य पदार्थों की निगरानी और नमूने लेने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों को बाजारों, दुकानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर त्योहारों के दौरान दूध और उससे बने उत्पादों, मिठाइयों, खाद्य तेल और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा गया है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए 22 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में अगर किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More

अमेरिका का बढ़ता कर्ज बन सकता है ग्लोबल शेयर बाजार के लिए खतरा, ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने दी चेतावनी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments