HomeBreaking Newsहोमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के...

होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के बच्चे की हुई मौत

जिस उम्र में बच्चे स्कूल में पढ़ाई, खेल और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, उसी उम्र में एक छह साल के मासूम की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। LKG में पढ़ने वाला बच्चा होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद अचानक बेहोश होकर शिक्षक के ऊपर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में बच्चे की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

कक्षा में अचानक गिर पड़ा बच्चा

यह मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर के लिटिल गार्डन स्कूल का बताया जा रहा है। सामने आए CCTV फुटेज में एलकेजी के बच्चे अन्य छात्रों के साथ लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। फुटेज के मुताबिक, बच्चा काफी डरा हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान शिक्षक उसके यूनिफॉर्म को ठीक करते नजर आते हैं। इसके बाद बच्चा रोने लगता है। आरोप है कि शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा, जिसके तुरंत बाद बच्चा बेहोश होकर शिक्षक के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV देखकर भड़के परिजन

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता और रिश्तेदार स्कूल पहुंचे। परिजनों ने CCTV फुटेज देखा तो उनका गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा बच्चे के साथ की गई मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिवार ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह

शुरुआती जानकारी में बच्चे की मौत को हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे की मौत किस वजह से हुई और क्या थप्पड़ या घटना का उसकी मौत से सीधा संबंध था। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छह साल के बच्चे की मौत की वास्तविक वजह क्या थी और इस घटना में किसी की लापरवाही या जिम्मेदारी बनती है या नहीं।

Read More: दिल्ली मास्टर प्लान 2047 आधिकारिक रूप से जारी, 30 से 40 लाख नए किफायती घर बनाने का लक्ष्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments