HomeBreaking News'योगी जी हमें माफ कर दो...', UP में जीरो टॉलरेंस नीति ने...

‘योगी जी हमें माफ कर दो…’, UP में जीरो टॉलरेंस नीति ने किया कमाल, गाजियाबाद में पुलिस को देखते ही थर -थर कांपने लगे अपराधी, पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे

Zero-Tolerance Policy: उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच गाजियाबाद में एक अनोखा सीन देखने को मिला। इस सीन को देखते ही इतना तो पक्का है कि, UP में CM योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। दरअसल, गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के सत्यापन और चिन्हीकरण अभियान के दौरान पुलिस टीम जैसे ही इलाके में पहुंची, कई अपराधी पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपराध से दूर रहने की बात कही और भविष्य में कानून का पालन करने का संकल्प लिया।

योगी सरकार से मांगी माफी

अभियान के दौरान सामने आए कई अपराधियों के हाथों में ऐसे पोस्टर दिखाई दिए जिन पर अपराध न करने की शपथ लिखी हुई थी। कुछ पोस्टरों पर, “योगी जी हमें माफ कर दो, हम आगे से कोई अपराध नहीं करेंगे।” जैसे संदेश लिखे थे। वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि वे भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे और सामान्य जीवन जीने का प्रयास करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

सत्यापन अभियान का नेतृत्व डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी उपासना पांडेय ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य गैंगस्टर, लूट, महिला अपराध और अन्य गंभीर मामलों में शामिल रहे लोगों की पहचान, सत्यापन और गतिविधियों की निगरानी करना था, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

अपराधियों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

पुलिस की ओर से संबंधित व्यक्तियों के वर्तमान पते, पहचान और गतिविधियों की जानकारी जोड़ी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांचा जा रहा है कि जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, वे वर्तमान में क्या कार्य कर रहे हैं और कहीं किसी नई आपराधिक गतिविधि से जुड़े तो नहीं हैं। इस प्रक्रिया के जरिए पुलिस भविष्य में संभावित अपराधों को रोकने की दिशा में काम कर रही है।

एक हजार से अधिक लोगों का होना है सत्यापन

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार क्षेत्र में एक हजार से अधिक अपराधियों का सत्यापन किया जाना है। अभियान के तहत पुलिस रिकॉर्ड को अपडेट किया जा रहा है और ऐसे लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जिनका नाम पहले विभिन्न आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।

कानून-व्यवस्था को लेकर गया सख्त संदेश

पुलिस के इस सघन अभियान ने क्षेत्र में साफ संदेश दिया है कि अपराध से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी वजह से गाजियाबाद में अपराधियों के सार्वजनिक रूप से अपराध छोड़ने की बात कहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

जीरो टॉलरेंस नीति का कमाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के बीच चल रहे इस अभियान को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गाजियाबाद में सामने आई यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी है।

Read More:

शादी की जिद पर भाई ने किया बहन का कत्ल, मौसेरे भाई से करना चाहती थी शादी, जानें संभल हत्याकांड का पूरा सच

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments