HomeBreaking NewsYouTube के नए नियम से क्रिएटर्स को बड़ा झटका! 1 फरवरी 2027...

YouTube के नए नियम से क्रिएटर्स को बड़ा झटका! 1 फरवरी 2027 से बदल जाएंगे कमाई के नियम, व्यू काउंट भी बदलेगा

YouTube पर वीडियो बनाकर कमाई करने की तैयारी कर रहे क्रिएटर्स के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। YouTube ने अपने पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू होंगे। इसके अलावा वीडियो के व्यू काउंट करने के तरीके में भी बदलाव किया जा रहा है, जो 24 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।

1,000 सब्सक्राइबर के साथ अब ज्यादा मेहनत करनी होगी

नए क्रिएटर्स के लिए ऐड्स और YouTube Premium से कमाई शुरू करना पहले के मुकाबले मुश्किल होगा। फिलहाल इसके लिए 1,000 सब्सक्राइबर के साथ पिछले 12 महीनों में 4,000 वैलिड पब्लिक वॉच आवर्स या पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ पब्लिक Shorts व्यूज की जरूरत होती है।लेकिन 1 फरवरी 2027 से नए आवेदकों को 1,000 सब्सक्राइबर के साथ 8,000 क्वालिफाइड वॉच आवर्स या 90 दिनों में 2 करोड़ क्वालिफाइड Shorts व्यूज हासिल करने होंगे। यानी लंबे वीडियो बनाने वालों के लिए वॉच टाइम का लक्ष्य दोगुना हो जाएगा।

पुराने क्रिएटर्स पर नहीं पड़ेगा असर

YouTube के इस बदलाव का असर पहले से पार्टनर प्रोग्राम में शामिल क्रिएटर्स पर नहीं पड़ेगा। नए नियम मुख्य रूप से उन चैनलों पर लागू होंगे, जो 1 फरवरी 2027 के बाद ऐड्स और प्रीमियम रेवेन्यू के लिए आवेदन करेंगे। हालांकि, छोटे क्रिएटर्स के लिए कुछ राहत बरकरार रहेगी। फैन फंडिंग, चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट और कुछ अन्य सुविधाओं के लिए मौजूदा पात्रता मानदंड में बदलाव नहीं किया गया है। इनके लिए 500 सब्सक्राइबर और 3,000 वॉच आवर्स या 30 लाख Shorts व्यूज वाला बेसलाइन फिलहाल जारी रहेगा।

Shorts से कमाई के लिए भी बढ़ेगी चुनौती

Shorts क्रिएटर्स के लिए भी नया नियम अहम है। 1 फरवरी 2027 से Shorts ऐड्स और Premium रेवेन्यू शेयर के लिए पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts व्यूज बनाए रखना जरूरी होगा। अगर कोई चैनल इस स्तर से नीचे चला जाता है तो वह जरूरी नहीं कि YPP से बाहर हो जाए। हालांकि, उस अवधि में उसे Shorts ऐड्स और Premium रेवेन्यू शेयर नहीं मिलेगा। लंबे वीडियो से होने वाली कमाई और अन्य योग्य फीचर्स जारी रह सकते हैं।

24 अगस्त से बदल जाएगा व्यू काउंट

YouTube वीडियो के व्यू गिनने का तरीका भी बदल रहा है। 24 अगस्त 2026 से वीडियो का प्ले शुरू होते ही उसे एक पब्लिक व्यू के तौर पर गिना जाएगा। इससे कुछ वीडियो के दिखने वाले व्यूज तेजी से बढ़ सकते हैं। हालांकि, ज्यादा पब्लिक व्यूज का मतलब सीधे तौर पर ज्यादा कमाई या YPP की पात्रता नहीं होगा। मॉनेटाइजेशन के लिए YouTube अलग क्वालिफाइड और एंगेज्ड मेट्रिक्स का इस्तेमाल करता रहेगा।

Read More

CM योगी संग सेल्फी के लिए जापानी बच्चों में दिखा उत्साह, बोले- भारत-जापान दोस्ती की नई कहानी लिखेंगी युवा पीढ़ियां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments