HomeBreaking Newsदुल्हनों की एक ख्वाहिश और उड़ चला हेलीकॉप्टर, मेवात में दो सगे...

दुल्हनों की एक ख्वाहिश और उड़ चला हेलीकॉप्टर, मेवात में दो सगे भाइयों की उतरी अनोखी बारात!

राजस्थान के मेवात इलाके में स्थित भुल्ला का बास गांव में एक अनोखा निकाह इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है दो सगे भाइयों की बारात का हेलीकॉप्टर से जाना और दुल्हनों की विदाई का खास अंदाज। गांव के दो सगे भाई अपनी-अपनी दुल्हनों को ब्याहने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे और निकाह के बाद दोनों नई दुल्हनों को इसी हेलीकॉप्टर से लेकर अपने घर लौटे। जैसे ही गांव में हेलीकॉप्टर उतरा, इस दृश्य को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

एक ही घर में तय हुआ था दोनों भाइयों का रिश्ता

भुल्ला का बास गांव के निवासी और किसान रफी मोहम्मद के दो बेटों, रोहिल खान और साहिर खान का निकाह बड़ौदा मेव के पास स्थित शीतल गांव निवासी मुबीन खान की दो बेटियों के साथ तय हुआ था। मुबीन खान पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। रविवार को आयोजित इस निकाह में साहिर खान अपनी दुल्हन आइना को और रोहिल खान अपनी दुल्हन मौसीना को ब्याह कर लाए। दरअसल, दोनों दुल्हनों की ख्वाहिश थी कि वे अपने ससुराल हेलीकॉप्टर से जाएं, और उनकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए दोनों परिवारों ने यह अनोखा इंतजाम किया।

5 लाख रुपये में 4 घंटे के लिए बुक हुआ हेलीकॉप्टर

दूल्हों के चाचा शहाबुद्दीन खान के मुताबिक, निकाह के इस खास मौके के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित पिनान रेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया था। 4 घंटे की बुकिंग के लिए लगभग 5 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इस दौरान हेलीकॉप्टर दो घंटे तक भुल्ला का बास गांव में और दो घंटे शीतल गांव में रुका रहा। शहाबुद्दीन खान ने यह भी स्पष्ट किया कि हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी ने इस उड़ान के लिए संबंधित प्रशासनिक विभागों से सभी आवश्यक अनुमतियां पहले ही प्राप्त कर ली थीं।

हेलीकॉप्टर देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गांव में हेलीकॉप्टर के पहुंचते ही शादी के मेहमानों के साथ-साथ आसपास के लोगों का हुजूम उड़न खटोले को देखने के लिए इकट्ठा हो गया। एक ही हेलीकॉप्टर से दो दूल्हों का बारात लेकर जाना और फिर दोनों दुल्हनों को साथ लेकर लौटना इलाके के लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बना रहा। मेवात क्षेत्र में शादियों को यादगार बनाने के लिए परिवार अपनी क्षमता अनुसार विशेष इंतजाम करते हैं, लेकिन दो भाइयों का एक साथ निकाह और दुल्हनों के सपने को पूरा करने वाला यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

 

READ MORE: केरल में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर 3 लाख रुपये के चालान गायब करने का आरोप, अब होगी जांच!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments