HomeBreaking Newsअमेरिका में वॉइट हाउस के पास फायरिंग, वेंस का काफिला गुजरते ही...

अमेरिका में वॉइट हाउस के पास फायरिंग, वेंस का काफिला गुजरते ही चली गोलियां, एक्शन में सीक्रेट सर्विस एजेंट, ट्रंप अंदर इवेंट में थे शामिल

White House Firing: अमेरिका की राजधानी में White House के पास सोमवार को गोलीबारी की घटना सामने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया।

एक्शन में सीक्रेट सर्विस एजेंट

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया की कि यह घटना 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के पास हुई, जहां एक हथियारबंद व्यक्ति को उनके कर्मियों ने गोली मार दी। एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई उस समय की गई जब संदिग्ध और सुरक्षा अधिकारियों के बीच टकराव हुआ।

डोनाल्ड ट्रंप वॉइट हाउस के थे अंदर

घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump वॉइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे और एक बिजनेस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस घटना का वाइट हाउस की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।

इलाके में हुई सख्ती

घटना के तुरंत बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आसपास के इलाकों को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कारणों से वाइट हाउस के आसपास की कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। जांच पूरी होने तक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई।

पहचान पर बना सस्पेंस

फिलहाल अधिकारियों ने उस व्यक्ति की पहचान या उसकी हालत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, जिसे गोली लगी है। शुरुआती बयान में केवल इतना बताया गया कि संदिग्ध हथियारबंद था और उसने सुरक्षा बलों के साथ टकराव किया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा को लेकर पहले से ही चिंताएं बढ़ी हुई हैं। पिछले एक साल में उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और कुछ मामलों में हमले की कोशिशें भी हुई हैं।

क्या JD वेंस को था खतरा?

हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि, यह घटना तब हुई, जब JD Vance का काफिला उस इलाके से गुजर चुका था। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि इस घटना का निशाना उपराष्ट्रपति JD Vance का काफिला था। हालाँकि, अधिकारियों का कहना है कि ये दावे बेबुनियाद हैं। घटना के बाद, U.S. Secret Service ने व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन में मौजूद पत्रकारों को तुरंत अंदर प्रेस ब्रीफिंग रूम में जाने का आदेश दिया। यह घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे वाशिंगटन स्मारक के पास, 15वीं स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के चौराहे पर हुई।

Read More:

पश्चिम बंगाल में छाया भगवा, BJP ने 206 सीटों पर जीत दर्ज कर रचा इतिहास, 81 सीटों पर सिमटी TMC, भवानीपुर में ममता हारीं

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments