HomeBreaking Newsक्या है वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद विवाद? जिस पर पाकिस्तान राष्ट्रपति...

क्या है वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद विवाद? जिस पर पाकिस्तान राष्ट्रपति बहा रहे घड़ियाली आंसू

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद गंज शहीदा मस्जिद को लेकर विवाद अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है। रेलवे प्रशासन ने हाल ही में मस्जिद परिसर को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। रेलवे का कहना है कि यह निर्माण रेलवे भूमि पर है और स्टेशन के प्रस्तावित विस्तार कार्य में बाधा बन रहा है।

मस्जिद कमेटी ने किया ऐतिहासिक होने का दावा

मस्जिद प्रबंधन समिति का कहना है कि गंज शहीदा मस्जिद का इतिहास करीब एक हजार वर्ष पुराना है। समिति का दावा है कि उसके पास इससे जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें वह रेलवे प्रशासन के समक्ष पेश करेगी। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति की टिप्पणी से बढ़ा विवाद

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 20 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर खतरा बढ़ रहा है और वाराणसी की इस मस्जिद को लेकर भी ऐसी आशंका है। उन्होंने भारत सरकार से कार्रवाई रोकने की अपील करते हुए सांप्रदायिक तनाव की आशंका जताई।

यह हमारा आंतरिक मामला – भारत विदेश मंत्रालय

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार आसिफ अली जरदारी की टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी नेता को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

पाकिस्तान को मानवाधिकारों पर दिया जवाब

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह विडंबना है कि मानवाधिकारों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर सवालों का सामना कर रहा पाकिस्तान भारत को सलाह देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति और उनके खिलाफ होने वाले भेदभाव से परिचित है।

Read More

सानिया बानो और अमन कुमार की लव स्टोरी बनी मिसाल, छह घंटे की पंचायत के बाद परिवार की रजामंदी से हुई शादी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments