भारतीय रेलवे लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी कड़ी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन(Vande Bharat Sleeper) को देश के कई प्रमुख मार्गों पर शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। रेलवे से जुड़ी रिपोर्टों की मानें तो आने वाले समय में 9 महत्वपूर्ण रेल रूटों पर वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू की जा सकती है। कुछ मार्गों पर अगस्त से संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
इस साल की शुरुआत में हावड़ा और गुवाहाटी के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों से मिले सकारात्मक फीडबैक के बाद रेलवे अब इस प्रीमियम सेवा का दायरा बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके साथ ही कई रेलखंडों पर ट्रैक अपग्रेडेशन और अन्य तकनीकी सुधारों का काम भी जारी है ताकि ट्रेनें बेहतर गति और सुरक्षा के साथ संचालित हो सकें।
इन रूटों पर शुरू हो सकती है सेवा
-
नई दिल्ली – मुंबई
-
मुंबई – बेंगलुरु
-
नई दिल्ली – अहमदाबाद
-
नई दिल्ली – हावड़ा
-
नई दिल्ली – चेन्नई
-
नई दिल्ली – सिकंदराबाद
-
नई दिल्ली – पुणे
-
मुंबई – अहमदाबाद
-
नई दिल्ली – श्रीनगर

