HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के बाद संडे हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल, 25 राज्यों...

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के बाद संडे हुआ ठंडा-ठंडा कूल-कूल, 25 राज्यों में आज बरसेंगे मेघा! पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

Weather Alert: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी-बिहार में जलभराव का खतरा

मैदानी राज्यों में उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है। प्रशासन ने आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। तेज बारिश और आंधी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा

लगातार बारिश ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में जमीन धंसने और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों पर चट्टानें गिरने से कई जगह यातायात बाधित हुआ है।

पर्यटकों से पहाड़ों की यात्रा से बचने की अपील

सड़कों के प्रभावित होने से सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग रास्तों में फंस गए हैं। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी न होने पर पहाड़ी इलाकों की यात्रा से बचें।

Read More:

दिल्ली में भाजपा की बड़ी समीक्षा बैठक आज, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे चुनावी तैयारियों पर मंथन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments