टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली(Virat Kohli) की सोशल मीडिया एक्टिविटी अक्सर चर्चा में रहती है चाहे वो पोस्ट हो या किसी तस्वीर पर उनका ‘लाइक’। पिछले साल उन्होंने अवनीत कौर(Avneet Kaur) की फोटो लाइक की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब हलचल मची थी। उस समय विराट ने सफाई देते हुए इसे एल्गोरिदम की गड़बड़ी बताया था। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आता दिख रहा है।
किसकी फोटो पर आया विराट का ‘लाइक’?
इस बार विराट ने एक विदेशी इंफ्लुएंसर की तस्वीर लाइक की है। जर्मन कंटेंट क्रिएटर LizLaz (लिजलैज) की 30 जनवरी की पोस्ट पर उनका ‘लाइक’ नजर आया। इस फोटो में लिजलैज पाउडर ब्लू हॉल्टर नेक ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं और कैप्शन में उन्होंने “Golden Shoots” लिखा है। दिलचस्प बात यह है कि करीब तीन महीने पुरानी यह पोस्ट अब विराट के लाइक के बाद तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद इस बार भी एल्गोरिदम को दोष दिया जाएगा, तो कुछ मजाक में अनुष्का का नाम लेकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर विराट की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
लिजलैज कौन हैं?
लिजलैज जर्मन-साउथ अफ्रीकन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, सिंगर और ट्रैवल व्लॉगर हैं। वह खासतौर पर भारत की संस्कृति, यहां की रोजमर्रा की जिंदगी और अलग-अलग शहरों के अनुभवों पर वीडियो बनाती हैं। उनका कंटेंट काफी नैचुरल और रिलेटेबल माना जाता है, जो दर्शकों से आसानी से जुड़ जाता है।
इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनका स्टाइलिश व ग्लैमरस अंदाज़ भी खूब पसंद किया जाता है। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में लिजलैज ने अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के तौर पर विराट कोहली का नाम लिया था-अब ऐसे में उनका पोस्ट लाइक होना फैंस के लिए और भी दिलचस्प बन गया है।