HomeBreaking Newsकिशनगंज में युवती को घेरकर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज में युवती को घेरकर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज जिले में एक युवती को कुछ युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ करने और कथित तौर पर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 52 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य की तलाश में SIT छापेमारी कर रही है। घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र में तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो करीब चार से पांच महीने पुराना है।

वीडियो में युवती को घेरकर सवाल करते दिखे युवक

वायरल फुटेज में कई युवक एक युवती के आसपास खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ युवक उससे सवाल करते दिखाई देते हैं, जबकि एक युवक उसका हाथ पकड़ता नजर आता है। वीडियो में एक बाइक सवार युवक भी दिखाई दे रहा है, जिसे युवती का परिचित बताया जा रहा है। युवकों के समूह की ओर से बाइक सवार युवक से उसके धर्म और युवती के साथ वहां मौजूद होने को लेकर सवाल किए जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर भी पूछताछ की जाती है। युवक हाथ के इशारे से प्रेम संबंध से इनकार करता दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे छेड़खानी और जबरन पूछताछ से जोड़कर कई दावे किए गए। हालांकि किशनगंज पुलिस के शुरुआती जांच निष्कर्ष के मुताबिक मामला छेड़खानी का नहीं पाया गया है।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

किशनगंज एसपी संतोष कुमार के मुताबिक, जांच में पता चला कि युवती अपनी बहन के साथ एक दोस्त से मिलने गई थी। वायरल वीडियो में उसकी बहन दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रात में ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी। दिघलबैंक थाने में युवती के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज की गई। तकनीकी जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जागीर दहीभात निवासी शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान चार अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए गठित SIT संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

एसपी ने अफवाहों से बचने की अपील की

पुलिस के मुताबिक, मामले में सभी संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना में शामिल पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर अपुष्ट दावों और अफवाहों पर भरोसा न करें। पुलिस ने बिना पुष्टि के वीडियो या जानकारी को आगे शेयर करने से भी बचने को कहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Read More

चाय वाले और नौकर निकले कागजी मालिक! 700 करोड़ के दवा घोटाले में फर्जी कंपनियों का मास्टरमाइंड राजीव रंगीला गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments