HomeBreaking NewsGoogle का 28वां जन्मदिन आज, बेंगलुरु ऑफिस में दिखा जश्न का खास...

Google का 28वां जन्मदिन आज, बेंगलुरु ऑफिस में दिखा जश्न का खास अंदाज, Video Viral

Google के 28वें जन्मदिन के मौके पर बेंगलुरु स्थित कंपनी के ‘अनंता’ ऑफिस में खास सेलिब्रेशन देखने को मिला। कंपनी की टेक्नीशियन गजल अरोरा ने इस समारोह की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। उनके वीडियो में ऑफिस को बेहद रंगीन अंदाज में सजाया गया था और जन्मदिन के मौके पर खाने-पीने का भी खास इंतजाम किया गया था। इंस्टाग्राम हैंडल @unfilteredgazal से शेयर किए गए वीडियो में ऑफिस की सजावट साफ नजर आती है।

जगह-जगह कागज से बने फूल, दिल के आकार की मालाएं और रंग-बिरंगी झालरें लगाई गई थीं। सेलिब्रेशन का सबसे आकर्षक हिस्सा एक बड़ा तीन मंजिला केक था। इसे Google के अलग-अलग प्रोडक्ट आइकन और रंगीन डिजाइन से सजाया गया था। वीडियो में गजल अरोरा Google थीम वाले बर्थडे केक को काटती हुई भी नजर आती हैं। केक पर कई रंगों की आइसिंग की गई थी, जिससे वह काफी आकर्षक दिखाई दे रहा था।

खाने-पीने की चीजों की भी रही धूम

सेलिब्रेशन में सजावट के साथ खाने की भी भरपूर व्यवस्था की गई थी। बुफे में वीगन कॉटन कैंडी, Google लोगो वाले कपकेक, ब्रांडेड डिजाइन के बिस्कुट और छोटे कटोरों में ढोकला शामिल था। इसके अलावा अलग-अलग रंगों के केक पॉप्स और चॉकलेट एक्लेयर्स भी परोसे गए।

वीडियो के आखिर में अरोरा एक सजी हुई टेबल पर बैठकर स्नैक का आनंद लेती और कैमरे की तरफ मुस्कुराती नजर आती हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “Google का 28वां जन्मदिन समारोह!”

यूजर्स को पसंद आया सेलिब्रेशन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने ऑफिस में हुए भव्य आयोजन और Google की थीम से जुड़ी सजावट की तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि Google को जन्मदिन मनाना अच्छी तरह आता है जबकि दूसरे ने इसे “Google स्तर” का सेलिब्रेशन बताया। कुछ लोगों ने तो वीडियो देखने के बाद अपने ऑफिस में भी ऐसा जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़ें : किशनगंज में युवती को घेरकर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments