वाराणसी में सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने के लिए बनाई गई एक रील युवक पर भारी पड़ गई। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर एक युवक कमर में पिस्टल खोंसकर घूमता नजर आया और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और युवक की तलाश शुरू कर दी।
वायरल वीडियो से हुई पहचान
पुलिस की जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान 23 वर्षीय रवि शंकर मिश्रा के रूप में हुई। वह मूल रूप से राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचंडी का निवासी है और वर्तमान में दशाश्वमेध क्षेत्र के अगस्तकुंड स्थित दत्तात्रेय मठ में रह रहा था।
हाथ में लेके…. और गाना लगाया धमाका हमरे होई….
इंस्टाग्राम में वीडियो लगाकर पोस्ट किया गया
इंस्टाग्राम लिंक-https://t.co/yPnq9m5kEX@Uppolice@dgpup@Rajeevkrishna69@varanasipolice@VnsDcp pic.twitter.com/V5VK1hPrrG
— देवेन्द्र कुमार पाण्डेय (@iamdevendra0007) June 22, 2026
बंदूक निकला नकली खिलौना
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद किया। जांच में सामने आया कि युवक के पास मौजूद पिस्टल असली नहीं, बल्कि टॉय गन थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार जैसा दिखने वाला सामान लेकर रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है।
सोशल मीडिया पर दिखा रहा था रौब
बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर प्रभाव जमाने और अलग पहचान बनाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत भी की थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
Read More
दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 30 फीट नीचे गिरे पिता और दो बेटियां…

