HomeBreaking Newsउत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट, जानें...

उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट, जानें कैसा रहेगा होने वाला दो दिवसीय सत्र…

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से विधानसभा(Uttarakhand Legislative Assembly) का दो दिवसीय सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन दोपहर 3 बजे सरकार 7,400 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके अलावा 10 विधेयक और विभिन्न विभागों की पांच रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी। आगामी विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले हो रहे इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

कांग्रेस ने सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी की है। पार्टी अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के तरीके, महंगाई, बेरोजगारी और एसआईआर जैसे मुद्दों को सदन में उठाएगी। विपक्षी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों की अनदेखी का मुद्दा भी उठाने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा घेराव की भी तैयारी की है। पार्टी सरकार से विभिन्न मामलों पर जवाब मांगने के लिए आक्रामक रुख अपना सकती है।

भाजपा ने भी बनाई जवाबी रणनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसमें सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। साथ ही, विपक्ष के सवालों का जवाब देने और सरकार के विकास कार्यों को सदन में सामने रखने पर विचार किया गया।

गैरसैंण पहुंच चुके हैं दोनों दलों के विधायक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक सोमवार को ही गैरसैंण पहुंच गए थे। यहां भाजपा और कांग्रेस के विधानमंडल दलों की अलग-अलग बैठकें हुईं। दोनों पक्षों ने सत्र के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

चुनाव से पहले अहम रहेगा सत्र

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस सत्र में बजट के साथ राजनीतिक मुद्दे भी प्रमुख रहेंगे। एक ओर सरकार विकास योजनाओं और वित्तीय जरूरतों पर जोर देगी वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगने की तैयारी में है। ऐसे में सदन की कार्यवाही के दौरान हंगामे और तीखी बहस की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी का दिल्ली में कार्यक्रम, इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments