HomeBreaking Newsअमृतसर मेहता चौक फायरिंग केस में पुलिस की जांच तेज, SSP...

अमृतसर मेहता चौक फायरिंग केस में पुलिस की जांच तेज, SSP ने घटनास्थल का लिया जायजा

पंजाब के अमृतसर देहात(Amritsar Mehta Chowk firing case) के मेहता इलाके में सोमवार तड़के फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां जेडी जिम को निशाना बनाकर नकाबपोश युवकों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी के कारण जिम के शीशे टूट गए। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। राहत की बात यह रही कि इस वारदात में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है।

उस समय पास के गुरुद्वारे में सुबह का पाठ चल रहा था। इसी दौरान जिम के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। हमलावरों ने फायरिंग करने के बाद वहां दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के दौरान वहां से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों का पता लगाने के लिए जिम के आसपास और नजदीकी इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कौन लोग शामिल थे और वे किस दिशा में गए।

महिता थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस को सोमवार सुबह करीब 4 बजे फोन के जरिए जिम के बाहर फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जिम मालिक से भी होगी पूछताछ

सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि जिम मालिक और घटना से जुड़े अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और उनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस का कहना है कि मामले को जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments