उत्तराखंड(Uttarakhand) के कोटद्वार में सोमवार सुबह NH-534 पर हाथियों के एक बड़े झुंड ने अचानक सड़क पर आकर जमकर उत्पात मचाना शुरु कर दिया। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के क्षेत्र में हाथियों ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों को अपना निशाना बनाया। अचानक सामने आए हाथियों को देखकर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान एक टेंपो ट्रैवलर भी हाथियों के निशाने पर आ गया। इसमें स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं सवार थे। हमले की स्थिति बनते ही शिक्षकों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर भागकर अपनी जान बचाई।
टेंपो ट्रैवलर में रखा सामान भी हुआ बर्बाद
हाथियों ने टेंपो ट्रैवलर को काफी नुकसान पहुंचाया। आपको बता दें कि इसमें स्कूल के बच्चों के लिए स्कूल के मिड-डे मील (MDM) से जुड़ा सामान और शिक्षकों के लंच टिफिन रखे थे जिन्हें हाथियों ने तहस-नहस कर दिया।
वहीं, शिक्षकों के पर्स में रखे रुपये भी इस घटना में पूरी तरह नष्ट ही हो गए। यह घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद शिक्षकों में भगदड़ मच गई थी।
ढाई घंटे तक हाईवे पर थमा यातायात
हाथियों की मौजूदगी के चलते NH-534 पर करीब ढाई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सुबह लगभग 5 बजे से 7:30 बजे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बारिश के कारण भी लोगों की परेशानी बढ़ गई।
वन विभाग ने संभाला मोर्चा
कोटद्वार रेंज के रेंजर विपिन चंद्र जोशी के अनुसार, सड़क के दोनों ओर रास्ता बाधित था और नीचे नदी में पानी का स्तर भी अधिक था। इससे हाथियों के झुंड के लिए निकलने की जगह सीमित हो गई। झुंड में छोटे हाथी होने के कारण बड़े हाथी आक्रामक हो गए।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा सुचारू कराया गया।
वाराणसी(Varanasi Airport) के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच...