HomeBreaking NewsUPSC 2025 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने बने टॉपर

UPSC 2025 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने बने टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित किया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। वहीं पिछले साल प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। अंतिम चरण यानी इंटरव्यू में कुल 2736 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

वर्ग के अनुसार उम्मीदवारों का आंकड़ा

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की वर्ग के अनुसार संख्या इस प्रकार है –

  • सामान्य (General) – 317

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 104

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 306

  • अनुसूचित जाति (SC) – 158

  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 73

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों में 42 दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

अलग-अलग सेवाओं में पदों की संख्या

सरकार की ओर से सिविल सेवा के तहत रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) – 180

  • भारतीय विदेश सेवा (IFS) – 55

  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS) -150

  • केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप ‘A’) – 507

  • केंद्रीय सेवाएं (ग्रुप ‘B’) -195

  • इनमें से 42 पद PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

15 दिनों में जारी होगी मार्कशीट

आयोग के मुताबिक सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। तब तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स देख सकते हैं।

जानकारी के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। उम्मीदवार सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग के फैसिलिटेशन काउंटर पर जाकर या इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 23385271 / 23381125 / 23098543

Read More

मोगा में दिन दहाड़े हत्या, जिम जाते समय सरपंच पर हमलावरों ने अंधाधुंध चलाई गोलियां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments