HomeBreaking News5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल में कार्यक्रम,...

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल में कार्यक्रम, ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) 5 नवंबर को हरियाणा के करनाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। पदयात्रा सेक्टर-12 से रवाना होकर महात्मा गांधी चौक तक पहुंचेगी। भाजपा ने इस दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

करनाल में अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को करनाल पहुंचीं भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में शाह के दौरे की तैयारियों और अभियान से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

क्या है ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान?

भाजपा की ओर से हरियाणा में यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पदयात्राओं के साथ जनसभाएं, प्रेस कॉन्फ्रेंस, युवाओं के सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों का जवाब देना है। भाजपा का आरोप है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर चुनावी व्यवस्था के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा का पक्ष रख रहे हैं।

7 अक्टूबर को गुरुग्राम पहुंचे थे अमित शाह

इससे पहले अमित शाह 7 अक्टूबर को गुरुग्राम आए थे। यहां उन्होंने महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान (लेजर वैली) में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ में हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था।

सभा में शाह ने मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : ओडिशा में RBI का नया डेटा सेंटर शुरू, PM मोदी ने किया 169 करोड़ रुपये की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments