HomeBreaking Newsहरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! 4 साल की सेवा के बाद नौकरी...

हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! 4 साल की सेवा के बाद नौकरी पक्की, जॉइनिंग लेटर से होगा स्वागत

हरियाणा(Haryana) के अग्निवीरों के लिए राहत की खबर है। भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद राज्य लौटने वाले अग्निवीरों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अग्निवीरों का पहला बैच वापस आते ही उन्हें जॉइनिंग लेटर सौंपे जाएं। वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए 2,227 अग्निवीर नवंबर में अपनी सेवा पूरी करेंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार को चंडीगढ़ में पंचनद शोध संस्थान के 33वें वार्षिक व्याख्यान एवं पूर्व-लोकमंथन कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

‘हम भारत के लोग, हमारा दायित्व’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अग्निवीरों के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। सरकारी प्रावधानों के अनुसार, ग्रुप-C के सामान्य पदों पर अग्निवीरों को 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वहीं, पुलिस, जेल, वन और खनन सहित चिह्नित विभागों में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, कुछ प्रवेश परीक्षाओं और चयनित पदों पर शारीरिक जांच से जुड़ी छूट भी दी जाएगी।

आने वाले वर्षों में लौटेंगे हजारों अग्निवीर

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2027 में 2,893 और वर्ष 2028 में 2,108 अग्निवीरों के सेवा पूरी करके लौटने का अनुमान है। इनके रोजगार के लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े कुल 3,685 पदों को मंजूरी दी गई है।

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर जोर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं, विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सैनिक देश की सुरक्षा, किसान खाद्यान्न उत्पादन और खिलाड़ी खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचनद शोध संस्थान को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल में कार्यक्रम, ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments