रविवार को मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय मज़दूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। X पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, “आज मॉस्को क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मज़दूर की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायल मज़दूरों से मुलाकात की। दूतावास इस जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और मज़दूरों को ज़रूरी सहायता मुहैया कराने के लिए कंपनी प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।”
One Indian worker has lost his life and three others have been injured in a drone attack in Moscow region earlier today. Embassy officials have visited the location and met the injured workers in the hospital.
The Embassy condoles the loss of life and is working with the…
— India in Russia (@IndEmbMoscow) May 17, 2026
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस पर कीव का हमला “पूरी तरह से जायज़” था। यह हमला यूक्रेन की राजधानी पर रूस के बड़े पैमाने पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले के कुछ ही दिनों बाद हुआ, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई थी।
600 यूक्रेनी ड्रोनों ने देश को बनाया निशाना
उन्होंने कहा, “रूस द्वारा युद्ध को लंबा खींचने और हमारे शहरों व समुदायों पर किए जा रहे हमलों के जवाब में हमारी कार्रवाई पूरी तरह से जायज़ है। इस बार यूक्रेन की लंबी दूरी की मारक क्षमता मॉस्को क्षेत्र तक पहुंची है, और हम रूसियों को साफ तौर पर बता रहे हैं, उनके देश को यह युद्ध खत्म करना ही होगा।” रूसी अधिकारियों ने बताया कि रात भर में लगभग 600 यूक्रेनी ड्रोनों ने देश को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के जवाब में की गई “पूरी तरह से जायज़” जवाबी कार्रवाई करार दिया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर में हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने 556 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जबकि दिन निकलने के बाद 30 अन्य ड्रोनों को रोक दिया गया। यह इस युद्ध में अब तक का यूक्रेन द्वारा किया गया सबसे बड़ा ड्रोन हमला था। मंत्रालय ने बताया कि ये ड्रोन 14 रूसी क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीमिया और काला सागर व आज़ोव सागर के ऊपर रोके गए।

