HomeBreaking Newsकनाडा के श्री नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख में दो लोगों पर हमला, एक...

कनाडा के श्री नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख में दो लोगों पर हमला, एक दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

कनाडा के एडमंटन स्थित एक गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने दो लोगों पर पेचकस से हमला कर दिया। हमले में 75 और 51 साल के दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घटना से महज एक दिन पहले ही जेल से रिहा किया गया था।

दरबार हॉल में जाने से रोकने पर बढ़ा विवाद

घटना 21 अगस्त की सुबह श्री नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख में हुई। एडमंटन पुलिस सेवा (EPS) के अनुसार, आरोपी गुरुद्वारे में पहुंचा और दरबार हॉल में जाने की कोशिश करने लगा। गुरुद्वारा कर्मचारियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने वहां मौजूद दो लोगों पर पेचकस से हमला कर दिया।

सुबह की अरदास के दौरान हुआ हमला

श्री नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख के उपाध्यक्ष जोरा ग्रेवाल ने बताया कि घटना के समय सुबह की अरदास चल रही थी और काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों में एक गुरुद्वारे का ग्रंथी है, जबकि दूसरा लंबे समय से वहां सेवा कर रहा बुजुर्ग स्वयंसेवक है। ग्रेवाल के मुताबिक, लोगों ने आरोपी को गुरुद्वारे से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी ने ग्रंथी पर पेचकस से कई वार किए। इसके बाद उसने दूसरे बुजुर्ग व्यक्ति को भी निशाना बनाया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही एडमंटन पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने श्री नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख का निरीक्षण कर सबूत जुटाए और घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कहीं वारदात धार्मिक नफरत से प्रेरित तो नहीं थी।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जताई चिंता

घटना की कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने निंदा की है। उन्होंने सिख समुदाय के प्रति संवेदना जताई। एडमंटन के मेयर एंड्रयू नॉक ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे वास्तविक कारण सामने आने के बाद ही इसके मकसद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read More

पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन समेत नशीली दवाएं बरामद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments