HomeBreaking Newsपंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ड्रग तस्कर को पकड़वाया,...

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ड्रग तस्कर को पकड़वाया, पुलिस को सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत खुद मौके पर पहुंचकर नशा सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले करवाया। मामला पटियाला ग्रामीण के कसियाना गांव का है। गांववासियों से सूचना मिलने के बाद मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने सुरक्षा कर्मचारियों को मौके पर भेजा और खुद भी वहां पहुंचे।

ग्रामीणों की सूचना पर हुई कार्रवाई

डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, गांव के लोगों ने उन्हें जानकारी दी थी कि एक व्यक्ति इलाके में नशे की सप्लाई कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को तुरंत गांव भेजा। इसके बाद मंत्री स्वयं भी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़वाकर पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करी के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए।

नशा तस्करों पर सख्ती

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ नशे की लत से जूझ रहे लोगों के इलाज और पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख स्पष्ट है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को ऐसे मामलों में कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नशा छोड़ने वालों को सरकार देगी मदद

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति अगर नशा छोड़ने और सही रास्ते पर लौटने के लिए तैयार है तो सरकार उसके इलाज में मदद करेगी। ऐसे लोगों को काउंसलिंग और पुनर्वास के साथ हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में केवल प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर्याप्त नहीं है। आम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

Read More

पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन समेत नशीली दवाएं बरामद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments