मणिपुर में सुरक्षा बलों पर हुए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के दो जवानों ने बलिदान दिया। बलिदान हुए जवानों में उत्तराखंड के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह (अल्मोड़ा) और हवलदार चंद्र मोहन सिंह (पौड़ी) शामिल हैं। दोनों जवानों को बुधवार को इंफाल हवाई अड्डे पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
घात लगाकर किया गया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उखरुल जिले के नुंगशांग खोंग क्षेत्र में हुई। असम राइफल्स का काफिला नियमित गश्त के दौरान इलाके से गुजर रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में मौत हो गई।
इंफाल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
बुधवार को इंफाल एयरपोर्ट पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने दोनों शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सेना, असम राइफल्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अंतिम सलामी दी। दोनों जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
Paid floral tributes to the two brave jawans of the 40 Assam Rifles who made the supreme sacrifice in the line of duty during the incident at Nungshangkhong, Ukhrul district, on 6th July. Homage was paid at Bir Tikendrajit International Airport in the presence of senior civil and… pic.twitter.com/8ooztiHYm7
— Khemchand Yumnam (@YKhemchandSingh) July 8, 2026

