HomeBreaking Newsअलीगढ़ में कलश विसर्जन करने आए आए दो युवकों की डूबने से...

अलीगढ़ में कलश विसर्जन करने आए आए दो युवकों की डूबने से मौत, गंगा नदी में हादसे से कोहराम…

संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र स्थित सांकरा गंगा घाट से बुधवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश विसर्जन(Aligarh Kalash Visarjan) के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा में स्नान कर रहे तीन युवक अचानक गहरे पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन दो युवकों की जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जनपद के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर कठैरा गांव में एक परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को हुआ था। धार्मिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कलश विसर्जन की परंपरा निभाने के लिए परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में सांकरा गंगा घाट पहुंचे थे। बताया गया कि करीब 300 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दोपहिया वाहनों के जरिए घाट पर पहुंचे थे। पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक क्रियाओं के बाद कई लोग गंगा स्नान करने लगे।

स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंचे युवक

इसी दौरान गांव गैलौरा निवासी 24 वर्षीय प्रवीन कुमार, मडराक थाना क्षेत्र के भरतुआ गांव निवासी 24 वर्षीय श्यामू तथा एटा जिले के फगरौल गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित गंगा में स्नान करने उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान करते समय तीनों युवक अनजाने में गहरे पानी की ओर बढ़ गए और तेज बहाव में फंस गए।

जब आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संघर्ष करते देखा तो तुरंत बचाव का प्रयास शुरू किया गया। घाट पर मौजूद लोगों ने कपड़ा और अन्य साधनों की मदद से युवकों तक पहुंचने की कोशिश की।

दो युवकों की नहीं बच पाई जान

स्थानीय लोगों की तत्परता से अंकित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, प्रवीन और श्यामू तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की।

करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवारों में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, प्रवीन कुमार विवाहित था, जबकि श्यामू अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि श्यामू और अंकित आपस में रिश्तेदार थे और प्रवीन उनका घनिष्ठ मित्र था। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए तीनों साथ आए थे।

यह भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments