HomeBreaking Newsतुर्की के स्टील प्लांट में भीषण धमाका, आग की चपेट में आने...

तुर्की के स्टील प्लांट में भीषण धमाका, आग की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

Turkey Steel Plant Blast: तुर्किये में सोमवार को एक स्टील प्लांट में हुए भीषण विस्फोट के बाद आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से पूरे देश में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी दी है।

इजमिर के हाबास संयंत्र में हुआ हादसा

यह दुर्घटना तुर्किये के इजमिर प्रांत के अलीआगा इलाके में स्थित हाबास स्टील प्लांट में हुई। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

राष्ट्रपति एर्दोगन ने दिए जांच के आदेश

राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए न्यायिक और प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘विस्फोट की घटना की न्यायिक और प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है. इस दुखद घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा, जिसने हमारे देश को गहरा दुख पहुंचाया है. साथ ही, यह भी पता लगाया जाएगा कि इसमें किसकी लापरवाही थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.’

बॉयलर बदलने के दौरान भट्ठी में गिरी क्रेन

प्रांतीय गवर्नर सुलेमान एल्बान के मुताबिक, प्लांट में बॉयलर बदलने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक क्रेन फिसलकर भट्ठी में गिर गई, जिसके कारण जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद संयंत्र में आग फैल गई और यह बड़ा हादसा बन गया।

गवर्नर ने बताया कि बॉयलर बदलने के चलते प्लांट में उत्पादन पहले से ही बंद था। इस वजह से घटनास्थल के आसपास उस समय सामान्य दिनों की तुलना में कम कर्मचारी मौजूद थे। आमतौर पर इस क्षेत्र में करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन हादसे के समय वहां लगभग 200 कर्मचारी ही मौजूद थे।

1987 में हुई थी प्लांट की स्थापना

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, हाबास स्टील प्लांट की स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। इस संयंत्र की सालाना इस्पात उत्पादन क्षमता 45 लाख टन है। यह तुर्किये के औद्योगिक क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण संयंत्र है।

औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

इस भीषण दुर्घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की जान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जांच एजेंसियां विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि बॉयलर बदलने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं और क्रेन भट्ठी में कैसे गिरी। अधिकारियों ने हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का भरोसा दिया है।

Read More:

दिल्ली में नहीं कम हो रहा प्रदूषण…चांदनी चौक में 400 AQI, JNU में 368, DU नॉर्थ कैंपस में भी बिगड़े हाल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments