HomeBreaking Newsदिल्ली में नहीं कम हो रहा प्रदूषण...चांदनी चौक में 400 AQI, JNU...

दिल्ली में नहीं कम हो रहा प्रदूषण…चांदनी चौक में 400 AQI, JNU में 368, DU नॉर्थ कैंपस में भी बिगड़े हाल

Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 6 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 380 से 400 के बीच पहुंच गया है। चांदनी चौक 400 AQI के साथ दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा।

चांदनी चौक में सबसे ज्यादा प्रदूषण

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह चांदनी चौक में AQI 400 दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा में 398, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, कॉमनवेल्थ कॉम्प्लेक्स में 380 और सिरी फोर्ट में 375 का वायु गुणवत्ता सूचकांक रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

जहरीली JNU और DU नॉर्थ कैंपस की हवा

दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में AQI 368 और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 376 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिछले दो दिनों से गंभीर श्रेणी में बने हुए जहांगीरपुरी में मंगलवार को कुछ सुधार देखने को मिला। यहां AQI घटकर 306 पर आ गया।

इसके अलावा पंजाबी बाग में 361, बवाना में 328 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 290 का AQI दर्ज किया गया। यानी जहांगीरपुरी की तुलना में जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस की हवा अधिक प्रदूषित रही।

नोएडा-गुरुग्राम में भी सांस लेना मुश्किल

दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। मंगलवार सुबह गुरुग्राम में AQI 324, नोएडा में 317 और फरीदाबाद में 315 दर्ज किया गया। इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि, गाजियाबाद में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रही, जहां AQI 265 रिकॉर्ड किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है।

5 नवंबर को 482 तक पहुंच गया था दिल्ली का AQI

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पिछले कुछ दिनों से लगातार गंभीर बनी हुई है। इससे पहले गुरुवार, 5 नवंबर को सुबह 8 बजे राजधानी का औसत AQI 482 दर्ज किया गया था। उस दिन दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। CPCB के सात निगरानी केंद्रों पर AQI 400 से अधिक रिकॉर्ड किया गया था।

उस दौरान पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 446 दर्ज हुआ था। इसके बाद नरेला में 434, रोहिणी में 431, आरके पुरम में 416, बवाना में 412, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 408 और पटपड़गंज में 405 AQI रिकॉर्ड किया गया था।

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत खराब श्रेणी की हवा में लंबे समय तक रहने से सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसका असर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दमा या खांसी से परेशान लोगों पर अधिक पड़ सकता है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदूषण के अधिक संपर्क से बचना और बाहर निकलते समय जरूरी एहतियात बरतना अहम है।

Read More:

हाफिज सईद के बेटे तल्हा ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानियों से बोला- एकजुट हो जाओ

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments