NEET-UG 2026 के री-एग्जाम के दौरान देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले जांच से गुजरना पड़ा। कई जगहों पर छात्रों से कलावा, ज्वैलरी और अन्य सामान हटवाए गए, जबकि कुछ अभ्यर्थियों को हिजाब में भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
कोटा में 92 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
राजस्थान के कोटा में री-एग्जाम के लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। दादाबाड़ी स्थित मोदी स्कूल केंद्र पर एक छात्र के चश्मे की भी जांच की गई, जबकि कुछ परीक्षार्थियों के हाथ में बंधे कलावे हटवाए जाने की बात सामने आई। इसी तरह सूरत में एक छात्रा से तुलसी की माला उतरवाने का मामला भी सामने आया।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
A candidate, named Kulsum Bano, says, "I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n
— ANI (@ANI) June 21, 2026
हिजाब में छात्रा को दिया प्रवेश
अजमेर के सावित्री स्कूल परीक्षा केंद्र पर ब्यावर की एक छात्रा बुर्का पहनकर पहुंची थी। शुरूआती जांच के दौरान उसे कुछ समय के लिए रोका गया। बाद में अधिकारियों और परिजनों के बीच बातचीत के बाद निर्धारित जांच प्रक्रिया पूरी की गई और छात्रा को परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दे दी गई। इस पर छात्रा के पिता का कहना है कि “जब NTA ने यह नियम बनाया है, तो उन्हें इसकी इजाज़त देनी चाहिए; वरना, मेरी बेटी बिना बुर्के के परीक्षा देने नहीं जाएगी। वह तीन साल से इसकी तैयारी कर रही है। मेरी बेटी ने 3 मई को परीक्षा दी थी और तब भी उसने बुर्का पहना हुआ था। नियम 18 के अनुसार, आपको अपने धार्मिक कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है… हमने उनसे कहा कि वे अच्छी तरह से जांच करने के लिए किसी महिला स्टाफ सदस्य को बुलाएं और किसी निजी जगह पर, पर्दे के पीछे बुर्का हटवा लें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।”
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: Student's father, Mohammad Aalim says, "Since the NTA has established this rule, they must allow it; otherwise, my daughter will not go to take the exam without her burqa. She has been preparing for this for three years. My daughter took the exam on May… https://t.co/EwI7dPCeSm pic.twitter.com/F95DI8xzIi
— ANI (@ANI) June 21, 2026
उत्तर प्रदेश में भी रही सख्ती
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच की गई। आजमगढ़ में अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बालों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। लखनऊ में हिजाब पहनकर पहुंची छात्राओं को विस्तृत जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। वहीं नोएडा में कुछ अभ्यर्थियों से कलावा और ज्वैलरी हटवाने की जानकारी सामने आई, जबकि झांसी में कान में बाली पहनकर पहुंचे एक अभ्यर्थी को बाली उतारने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
Read More
फर्जी खबरों पर दिल्ली HC सख्त, 24 घंटे में सोशल मीडिया से सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का दिया निर्देश

