HomeBreaking News'नाम छिपाकर दोस्ती और फिर निकाह...' अमित बनकर हिंदू लड़की को फंसाने...

‘नाम छिपाकर दोस्ती और फिर निकाह…’ अमित बनकर हिंदू लड़की को फंसाने वाला सलमान गिरफ्तार, पिता बोले- 2 बच्चों का बाप है आरोपी

Conversion Case Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में एक हिन्दू युवती का धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवक सलमान ने अपनी पहचान छिपाकर पहले युवती से संपर्क बनाया और फिर खुद को अमित बताकर उसके साथ दोस्ती की। बाद में उसे बिहार ले जाकर एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

पिता ने लगाया पहचान छिपाने का आरोप

युवती के पिता के अनुसार, 15 जून को उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार को शक था कि इसमें सलमान नामक युवक का हाथ है। पिता का आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाई और बेटी को अपना नाम अमित बताया था। इसी आधार पर उसने युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया।

पुलिस के पास पहुंचा मामला

परिजनों ने युवती के गायब होने के बाद पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बाद में आरोपी सलमान खुद युवती को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार को दी, जिसके बाद परिजन रक्षक सेना दल के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया।

पिता बोले- बेटी का किया गया माइंड वॉश

युवती के पिता ने आरोप लगाया कि सलमान ने उनकी बेटी को कुछ पदार्थ खिलाकर उसका माइंड वॉश कर दिया था। उनका कहना है कि जब बेटी वापस मिली तो वह बेसुध हालत में थी। पिता का आरोप है कि आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से काफी परेशान किया, जिसके चलते वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी।

शिकायत के बाद दोबारा शुरू हुई जांच

परिवार का कहना है कि 16 जून को कोट मोहल्ला पुलिस चौकी में बेटी के गायब होने की शिकायत दी गई थी, लेकिन शुरुआत में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने खुद से ही तलाश शुरू की। जब उन्हें सलमान की पहचान के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोबारा सक्रियता दिखाई।

बिहार में निकाह कराने का दावा

हिंदू रक्षक सेना के मंजीत तिहाड़ा ने दावा किया कि सलमान युवती को बिहार ले गया था, जहां करीब तीन दिन पहले एक मस्जिद में उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया। पुलिस फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और तथ्यों की पुष्टि में जुटी हुई है।

आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

पुलिस जांच में सामने आया है कि 27 साल का आरोपी सलमान सोनीपत के जटवाड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से उससे अलग रह रही है और अपने मायके में रह रही है। वहीं युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी करीब छह महीने पहले ही बालिग हुई थी।

धर्म परिवर्तन कानून के तहत केस दर्ज

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविन्द्र दहिया ने बताया कि जांच के दौरान युवती का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात सामने आई है। मामले में हरियाणा धर्म परिवर्तन निवारण एक्ट 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(2), 9 और 12(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Read More:

फर्जी खबरों पर दिल्ली HC सख्त, 24 घंटे में सोशल मीडिया से सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का दिया निर्देश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments