HomeCurrent Newsव्हाइट हाउस में हुई ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक, ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक...

व्हाइट हाउस में हुई ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक, ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक युद्ध रोकने का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक की, इस बैठक में यूरोपीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने छह बड़े युद्ध खत्म किए हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ ऑपरेशन सिंदूर का सीजफायर भी शामिल है, उन्होंने कहा कि भारत-पाक युद्ध आसान नहीं था, बल्कि काफी चुनौतीपूर्ण था, इसके अलावा ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्होंने ईरान की भविष्य की परमाणु क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस युद्ध को खत्म कर देंगे।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रम्प ने कहा कि ये जल्द खत्म होगा क्योंकि दोनों देशों के नेता शांति चाहते हैं। वहीं, बैठक के बाद ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना से बहुत खुश हैं और जल्द ही जेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात होगी, जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments