उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी 09.08.25 को सुबह करीब 07:15 बजे, करावल नगर थाने में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक महिला, जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष थी, और उसकी दो बेटियां, जिनकी उम्र लगभग 7 और 5 वर्ष थी, अपने कमरे में मृत पड़ी थीं। पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक (FSL) टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा जा रहा है। करावल नगर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप ने अपनी पत्नी जयश्री और पांच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। हत्या के बाद से आरोपी फरार है।
ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के करावल नगर में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on परगट सिंह को बनाया गया पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष…राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
on नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी, कोर्ट में पेश न होने पर हुई कार्रवाई
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की रैंकिंग में टॉप पर हरियाणा, फ्रंटलाइन कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के निर्देश
on जम्मू बॉर्डर के पास से बिहार का ताराचंद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 1 दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर…
on ‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
on CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ती पत्र सौंपेंगे
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए

