जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास बडगाम जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां जिम में वर्कआउट कर रहे एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह एक्सरसाइज करने के लिए बैठा हुआ था, तभी वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद जिम में मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना
बता दें कि यह दर्दनाक घटना जिम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अचानक गिरता दिखाई देता है, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग उसे संभालने की कोशिश करते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
पिछले कुछ सालों में जिम में वर्कआउट करते समय अचानक मौत के मामले बढ़ रहे हैं।
श्रीनगर के बडगाम में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवक वर्कआउट करते-करते अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/ZXEgxMVcMK
— Dr.shareen (@drshareen00) April 18, 2026
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत हार्ट अटैक, स्वास्थ्य समस्या या किसी अन्य कारण से हुई। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में जिम या वर्कआउट के दौरान अचानक मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार कई बार जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने के कारण ऐसी घटना हो सकती है। साथ ही, अगर किसी को दिल संबंधी बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और मेडिकल समस्याएं इसके पीछे वजह बन सकती हैं।
डॉक्टरों की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिम शुरू करने से पहले शरीर की पूरी जांच करानी चाहिए। खासतौर पर हार्ट, ब्लड प्रेशर और फिटनेस लेवल की जांच जरूरी है। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज और भारी वजन उठाने से बचना चाहिए।
Read More

